महासमुंद : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट,  काउन्टर... - CG Sandesh

महासमुंद : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज.

थाना महासमुन्द अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने पर काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.

शोभराज महिलांग ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पीछे रामशरण का फर्सी फैक्ट्ररी है. जो खसरा नं0 1467 है, उसका घर के जमीन खसरा नं0 1469 है, रामशरण के फैक्ट्ररी वाली जमीन 1467 के स्थान पर उसका घर के जमीन वाली खसरा न0 1469 दोनो कब भुव वंश राजस्व रिकार्ड में अदला बदली हो गया है उसे नही मालुम किन्तु रामशरण उसके उक्त खसरा नं0 1467 को तुम जानबुझ कर अपने नाम चढवा लिये हो कहकर वाद विवाद करते रहा है.

इसी बात को लेकर 20 मार्च 21 के प्रातः 08.15 बजे रामशरण शोभराज महिलांग से फोन पर बातचीत किया था, इसी जमीन विवाद को लेकर करीबन 09.30 बजे रामशरण उसके घर के चैनल गेट को खोलकर अंदर आया.

शोभराज महिलांग अपने घर के हाल मे बैठा था जहाँ रामशरण आकर तुम मेरे खसरा नं0 1467 को अपने नाम से जानबुझ के चढवा लिये हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गालिया देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. उसकी गाली गलौच मारपीट की आवाज सुन कर उसका लड़का अमित महिलांग एवं अभय महिलांग बीच बचाव करने आये तो उनके साथ भी रामशरण टंडन मारपीट करते जमीन पर पटक दिया, पास में उसकी पत्नि कृष्णा महिलांग खडी थी उन सबको देख कर रामशरण तुम सब को जान से मार दूंगा कहकर धमकी देते उसके घर के कालम के लोहे का राड को हिला कर उखाडने की कोशिश कर रहा था।

इस बीच उसकी पत्नि ईश्वरी टंडन आ गयी एवं उन लोगो को अश्लील गालिया देते इन्हे मार डालो कहकर अपने पति को बोल रही थी. बतया गया कि वह आदतन बदमाश किस्म का आदमी है उससे उसे एवं परिवार को हमेशा खतरा बना रहता है. मारपीट करने से उसके दाहिने कंधा, एवं पेट मे तथा अमित के बाये पैर, दाहिना जांघ एवं दाहिना हाथ के छोटे उंगली मे चोटे आयी है. मारपीट को देख कर उसका पिता जी मनराखन लाल, बीच बचाव किये एवं उसके किराये दार राजा घृतलहरे, अंजली घृतलहरे देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि रामशरण टंडन के अनुसार वह फर्सी फेक्टरी में काम करता है. उसका फर्सी पत्थर फेक्टरी शोभराज महिलांग के घर के पीछे तरफ उसके घर के दीवाल से लगा हुआ है, जिसका खसरा नं. 1467 है। उसके इस जमीन को शोभराज महिलांग अपने नाम के खसरा नम्बर 1469 कर के चढवा लिया है, उसे इस बात की जानकारी होने पर वह 20 मार्च 21 को 09.30 बजे प्रात: उसके घर शोभराज से पूछने गया था। वह शोभराज को उसके खसरा नम्बर की जमीन तुम्हारे नाम करवा लिये हो अगर ऐसा भुलवश हुआ है तो उसे पटवारी, तहसीलदार के पास जाकर सुधरवा लेते है बोला तब शोभराज जमीन मेरे नाम से है, मैं क्यो सुधरवाऊंगा उसे कब्जा करूंगा कहकर चिल्लाकर बहस करने लगा आवाज सुनकर कमरे अंदर से उसकी पत्नी कृष्णा महिलांग आई एवं उसे गाली गलौच करते जमीन हमारा है, तू बोलने वाला कौन होता है बोली इस बीच शोभराज का बड़ा लडका सत्तू महिलांग एवं मंझला लडका अमित महिलांग आकर मॉ बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे जिन्हे वह मना किया तो वे चारों एक राय होकर मारो साले को कहते मॉ बहन की गंदी गंदी गालियां देते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे इस बीच शोभराज वहीं पडे एक पत्थर के टुकडे को उठाकर उसे मारा जिससे उसके बांये कान एवं गाल में चोट आकर खून बहने लगा उसे वे चारो नीचे पटक कर मारपीट किये उसकी पत्नी कृष्णा महिलांग लात से मार रही थी इस दरम्यिान सत्तू महिलांग अपने घर से एक लकडी का डंडा लाकर उसके पीठ तरफ, कमर के पास मारने लगे वे चारो इसे आज जान से मार देंगे कहकर धमकी दे रहे थे, उनके गाली गलौच को सुनकर उसके पडोसी मुकेश कोसले एवं उसकी पत्नी ईश्वरी टंडन आये एवं बीच बचाव कर उसे उनसे छुडाकर घर ले आये उनके मारपीट से उसके बाये कान, गाल, बाया पैर एवं दाहिना हाथ के उंगली मे चोटे आयी है. 

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. 



अन्य सम्बंधित खबरें