पटेवा : तुम कौन होते हो गाड़ी की चाबी मांगने वाले कहकर गाली ग... - CG Sandesh

पटेवा : तुम कौन होते हो गाड़ी की चाबी मांगने वाले कहकर गाली गलौच, मारपीट.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम पचरी में तुम कौन होते हो गाडी की चाबी मांगने वाले कहकर गाली गलौच, मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

सहदेव लहरे ने पुलिस ने बताया कि 21 मार्च 2021 को रिश्तेदारी में रवि मारकंडे के यहां छट्ठी का कार्यक्रम था जिसमें उसका छोटा भाई विक्रम लहरे, विकास लहरे गया था. रात्रि करीबन 10-00 बजे उसका छोटा भाई विक्रम लहरे घर आकर बताया कि जैन कुर्रे उसके साथ वाद विवाद कर गाली गुप्तार किया है. और गाड़ी का चाबी भी रख‍ लिया है, चलो गाडी का चाबी दिला देना.

तब वह पत्नी तारणी लहरे के साथ रवि मारकंडे के घर जा रहा था तब छन्नू टंडन के घर के पास पुहंचा था कि उसका ढेड साला रवि मारकंडे को बोला कि गाडी की चाबी दे दो तो जैन कुर्रे गाड़ी की चाबी उसके भाई विक्रम लहरे को दिया।

जब वह घर जाने के लिये निकल ही रहा था तभी रात करीबन 10-15 बजे जैन कुर्रे तुम कौन होते हो गाड़ी की चाबी मांगने वाले कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज देकर अपने पास रखे नुकीले जैसे वस्तु से उसके पीठ में मार दिया. एवं हाथ पकडकर खीच दिया जिससे वह मो0सा0 से गिर गया, फिर जैन कुर्रे उसके साथ वाद विवाद लडाई झगडा झुमा झपटी कर पुन: उसके बाये मस्तक में मार दिया. जिससे चोट आया है. मारपीट से उसके पीठ के बाये तरफ एवं बाये मस्तक में चोट आया है मारपीट लडाई झगडा को उसकी पत्नी तारणी लहरे एवं छोटा भाई विक्रम लहरे देखे सुने है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें