पुलिया से टकराकर दुपहिया के पीछे बैठी महिला गिरी,घायल
रोजाना पुलिया से टकराकर जख्मी हो रहे राहगीर,जनप्रतिनिधि सुध नही ले रहे
बसना विखं के ग्राम मेदनीपुर से कप्साखूंटा जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क मार्ग में लोनिवि बसना का बड़ी पुलिया का निर्माण ठेकेदार अशोक केजरीवाल द्वारा कुछ वर्षों पूर्व किया है गौरतलब है कि इस पुलिया के कॉलम बिंब की ऊंचाई डामरीकरण सड़क से आधा से एक फिट ऊपर उठा हुआ छोड़कर ठेकेदार ने अपना सामान समेट लिया।नतीजन उस पुलिया के दोनों सिरे सड़क से उठी हुई है जिसका अंदाजा दुपहिया चार पहिया चालक नही लगा पाते है और पुलिया से टकराकर गिर जाते हैं उस पुलिया के आसपास के जेवरा ,कप्साखुटा, सलकपानी,केहरपुर,मेदनीपुर के वाहन चालकों में इस पुलिया बनाने वाले ठेकेदार के प्रति आक्रोश उतपन्न हो रहा है। इसी 21 मार्च शादी विवाह से लौटकर एक महिला अपने पुत्र के दुपहिया से बैठकर उस पुलिया को पार कर रही थी
कि पुलिया के बिंम से दुपहिया का चक्का टकरा गया और ऊक्ट महिला की हाथ पैर सर में जोरदार चोट लगी है उधर से गुजर रहे बागबाहरा निवासी कविवर धनसाय साहू के आँखों के सामने यह घटना घटी डायल 112 ,108 को उन्होंने फोन के माध्यमसे सुचना दिया और बसना के स्थानीय पत्रकार बंधुओ को इस डेंजर जोन पुलिया के बिम्ब में टक्कर होकर आये दिन जख्मी होते राहगीरों की दशा को समाचार पत्रों में प्रकाशित करने के गुहार लगाते हुए जिला कलेक्टर तथा सड़क मंत्री को लिखित शिकायत करने की बात कही।
प्रधानमन्त्री सड़क मार्ग में लोक निर्माण विभाग का पुलिया है आप उनके लोनिवि कार्यालय में संपर्क करें
अंसारी, ई ई प्रधानमंत्री, सड़क योजना महासमुंद.
ठेकेदार अशोक केजरीवाल ने ऊक्त पुलिया का निर्माण कुछ वर्षों पूर्व किया था नीरिक्षण कर उक्त पुलिया के बिम्ब मार्ग को स्लोपिंग जल्द से जल्द करवाता हूँ.
जोशी, लोक निर्माण विभाग, उपयंत्री बसना डिवीजन
पुलिया निर्माण करके ठेकेदार चुपचाप चला गया, निर्माणधीन सेवा तिथि बोर्ड नही टांगने से किस विभाग में यह पुलिया आता है पता नही चलने से सम्बंधित अधिकारियो से हम ग्रामीण संपर्क नही कर पा रहे हैं
चंदशेखर साव, ग्रामीण कप्साखुटा