8 सौ लोगों ने ऑन लाइन मंगवाया था चाकू, 318 से हुआ बरामद, 119 खरीददार निकले नाबलिग रायपुर जिले में 502 लोगो को हुआ था डिलवर्ड
रायपुर। राजधानी में अवैध हथियारों के ख़िलाफ़ पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान जारी है। जमीनी स्तर के अलावा अब ऑन लाइन हथियारों की खरीदी बिक्री पर भी शिकंजा कसने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान में 318 धारदार चाकू बरामद हुए। इनमे से 119 खरीददार नाबालिग निकले।
एडिशनल एसपी लखन पटले ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि लंबे समय से पुलिस को शिक़ायत मिल रही थी की राज्य में ऑन लाइन धारदार हथियारों की खरीदी बिक्री जोरों पर है। कुछ एक अपराध में यह बात भी सामने आई थी की अपराधियों ने जो हथियार इस्तेमाल किया वो ऑन लाइन मंगवाया था। तब से मामले की गम्भीरता को समझते हुए रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों को पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी।
फ्लिपकार्ट कंपनी ने रायपुर पुलिस को जानकारी दिया वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ के 800 लोगों ने ऑनलाइन ऑर्डर कर चाकू मंगाए थे। जिसमें से 502 ऑर्डर रायपुर जिले के और बाकि 298 अन्य जिलों के है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने रायपुर के 502 ऑर्डर की खोजबीन करते हुए 318 लोगों से चाकू जब्त किया। बड़ी बात यह हाउ की इनमे से 119 खरीददार नाबालिक निकले। 11 लोगों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस ने बताया कि जब जाँच की गई तो पता चला की इन खरीददारों के परिवार को यह पता नहीं था कि उनके घर का सदस्य चाकू लेकर घूम रहा है। केवल एक युवक की मां को पता था कि उसके बेटे ने चाकू मंगवाया है।