50 हज़ार के गांजा समेत ओडिशा की महिला पकड़ाई - CG Sandesh

50 हज़ार के गांजा समेत ओडिशा की महिला पकड़ाई

ओड़िसा से गांजा लाकर रायपुर में ग्राहक तलाशती महिला को देवेंद्र नगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने हिरासत में लिया। उसके पास से 6 किलो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साइबर सेल को सूचना मिली की देवेन्द्र नगर थाना इलाके के बस स्टैंड में एक महिला झोला में रखे गांजा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में है। तब पुलिस ने अपने प्वाइंटर को पैसे देकर महिला के पास भेजा। जैसे ही सौदा तय हुआ,

पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम रश्मि मण्डल 30वर्ष निवासी मलकानगिरी बताया। वह मलकानगिरी से ही गांजा लेकर बेचने आई है थी। उसके पास से 6 किलो गांजा जिसकी कीमत 50 हजार बताई गई है को जब्त किया। महिला के खिलाफ देवेन्द्र नगर थाना में धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


अन्य सम्बंधित खबरें