बीजापुर में मुख्यमंत्री को गाली--4 भाजपाई पर FIR
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गाली गलौच मामले में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हुआ एफआईआर दर्ज। 4 लोगों पर आईपीसी की धाराओं में दर्ज हुआ मामला। आवापल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन के दौरान आपत्तिजनक गाली गलौच करते वीडियो हुआ था वायरल। नीलकंठ ककेम, सहदेव वासम, दिलीप ककेम, कोरसा ककेम के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 143, 285 और 294 के तहत मामला दर्ज। आगजनी, बलवा और अश्लील गाली गलौच की हैं धाराएं। युवक कांग्रेस ने आवेदन देकर एफआईआर करने की मांग की थी। आवापल्ली थानक्षेत्र का मामला।
अन्य सम्बंधित खबरें