बसना के शिवा का नाम वर्ल्ड बुक रिकार्ड में हो गया दर्ज.... - CG Sandesh

बसना के शिवा का नाम वर्ल्ड बुक रिकार्ड में हो गया दर्ज....

करीब एक हफ्ते से विशाल रंगोली बनाते हुए शिवा मानिकपुरी ने आज मोदी की रंगोली आखिरकार पूरी कर ली, उनका नाम वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है, PM नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी रंगोली ये 3 हजार वर्ग फीट में बनाई गई है. जो 60 फीट लंबी और 50 फीट चौड़ी है.  वे 17 मार्च से लगातार इसे बना रहे है. ये रंगोली लगभग तैयार हो गई थी. लेकिन सोमवार और मंगलवार को आई आंधी-तूफान के कारण बिगड़ गई और उन्होंने फिर से इसे तैयार किया.शिवा मानिकपुरी बताते है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े फैन है. यही कारण है कि उन्होंने अकेले इतनी बड़ी रंगोली बनाई है. वे कहते है कि प्रधानमंत्री देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन कर रहे है. यही कारण है कि वे उनसे एक बार मिलना चाहते है.

आज शिवा मानिकपुरी का नाम वर्ल्ड बुक रिकार्ड में दर्ज हो गया है. ये रिकार्ड प्रधानमंत्री मोदी की सबसे बड़ी रंगोली बनाने (एकल) के लिए प्रमाण पत्र दिया है. ये रंगोली देवेंद्र नगर स्थित गुजराती स्कूल परिसर में बनाई गई है. जिसे देखने के लिए अब बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच रहे है


अन्य सम्बंधित खबरें