जुगाड़ के आगे नियम-कायदे फेल 15- 20 वर्षों से तैनात बसना जनप... - CG Sandesh

जुगाड़ के आगे नियम-कायदे फेल 15- 20 वर्षों से तैनात बसना जनपद में अंगद की तरह पैर जमाये अधिकारी कर्मचारी

शासकीय विभागों में पदस्थ रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को एक जगह से दूसरे जगह स्थानांरित इसलिए किया जाता है कि जब उनको एक ही जगह पर अधिक समय हो जाता है तो लोगों से बने संबंधों को लेकर वह शासन की योजनाओं का आमजन को लाभ देने में भेद भाव पूर्ण रवैया ना अपना सकें।

लेकिन बसना ब्लॉक में ऐसे कई अधिकारी कर्मचारी ऐसे हैं जिनका 15-20 वर्षों से तबादला नहीं हुआ है, और वे प्रभारवाद के चक्कर में एक ही जगह पर जमे हुए हैं।. ऐसा ही मामला जनपद पंचायत बसना का है ।जहां.वर्षो से अंगद के पैर के समान कुछ अधिकारी कर्मचारी जमे हुए हैं।

वर्षो से एक ही स्थान पर जमे इन अफसर, कर्मचारियों की पहुंच के आगे नियम कानून ढीले पड़ते नजर आ रहे हैं. स्थानांतरण नीति तो हर साल जारी होती है,लेकिन जुगाडू अधिकारी कर्मचारियों पर इसका कोई असर नही पड़ता. मर्जी से इन जुगाडू कर्मचारियों का तबादला नही किया जा सकता।

इनके साथ ही साथ ब्लाक मुख्यालय में दर्जन भर से भी ज्यादा अधिकारी कर्मचारी ऐसे है जो पिछले 10 वर्षों से भी अधिक समय से एक ही जगह जुगाड लगा – लगा कर जमे हुए है जिस पर किसी बड़े अधिकारी की नजर नहीं जा रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें