संगठन के दिशा निर्देश पर भाजपा मंडल गढ़फुलझर के द्वारा कोविड 19 वेक्सीनेशन सेंटर में जाकर लोगो को जागरूक किया गया
आज उपस्वास्थ्य केन्द्र बड़े डाभा में कोविड 19 वैक्सीनेशन के लिए लोगो को जागरूक करते हुए ग्रामीणों से जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष माधव साव, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती बिंदु नाग, मण्डल उपाध्यक्ष राधेश्याम नाग, मण्डल मंत्री सोमनाथ पांडे, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार सिंह, महिला मोर्चा के पदाधिकारी जज्ञश्री यादव सहित मण्डल मीडिया प्रभारी नवीन कुमार उपस्थित रहे साथ ही ज़िला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी और मण्डल अध्यक्ष माधव साव ने भारतीय वैक्सीन सबसे सुरक्षित बताते हुए इसे अधिक से अधिक लोगो को लगाने के लिए प्रेरित किये और स्वयम वैक्सीन लगवाए जिन्हें देखकर और भी आम जनों के द्वारा वेक्सीन लगवाया गया । उक्त जानकारी मण्डल मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव ने दिया ।
अन्य सम्बंधित खबरें