महासमुंद : 46 दिव्यांगजनों से यू.डी.आई.डी. कार्ड के लिए आवेद... - CG Sandesh

महासमुंद : 46 दिव्यांगजनों से यू.डी.आई.डी. कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त

समाज कल्याण विभाग के उप-संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि 25 मार्च को विकासखण्ड बसना के ग्राम पंचायत भंवरपुर में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण, नवीनीकरण एवं दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र के लिए शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जिसमें कुल 66 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इनमें अस्थिबाधित 43, श्रवणबाधित 06, मानसिक 07 एवं  दृष्टिबाधित 10 दिव्यांगजन पंजीकृत हुए। इन पंजीकृत दिव्यांगों में से 18 को नवीन प्रमाण पत्र एवं 17 का नवीनीकरण प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 46 दिव्यांगजनों से दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र (यू.डी.आई.डी.) कार्ड एवं 05 सहायक उपकरण हेतु आवेदन प्राप्त हुआ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें