महासमुंद : बिना माॅस्क के दुपहिया वाहन चलानें वालें 179 लोगो... - CG Sandesh

महासमुंद : बिना माॅस्क के दुपहिया वाहन चलानें वालें 179 लोगों पर चालानी कार्यवाही

कोरोना के बढ़ते मामलें को लेकर जिला प्रशासन ज्यादा सख्त हो गया है। महासमुन्द जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिना माॅस्क पहनें दुपहिया वाहन चलानें वालें 179 लोगों पर 25,900 रूपए की चालानी कार्यवाही की गयी। महासमुन्द की शहरी 36 और ग्रामीण 24 वाहन चालकों पर 9,000 रूपए, बागबाहरा शहरी 15 और ग्रामीण 27 लोगों पर 5,700 रूपए, बसना शहरी में 10 और ग्रामीण में 25 लोगों पर 7,000 रूपए की चालानी कार्यवाही की गयी।

 वहीं सरायपाली नगरीय में 30 लोगों और ग्रामीण में 12 लोगों पर 4,200 रूपए का चालान काटा गया और उन्हें माॅस्क पहननें की समझाईश दी। पिथौरा विकासखण्ड को छोड़कर जिले के शेष सभी विकासखण्डों में अनुविभागीय एवं दण्डाधिकारी, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बिना माॅस्क के वाहन चलानें वाले 179 व्यक्तियों के विरूद्ध 25,900 रूपए का चालान वसूल किया गया। इसके साथ ही जिले के अंतर्राज्यीय सीमा बागबाहरा के टेमरी नाका सहित अन्य नाकों पर राज्य के बाहर से आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्कैनर द्वारा ताप की जाॅच की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें