सबसे बड़ी रंगोली बनाकर वर्ल्ड बूक ऑफ रिकॉर्ड मे अपना नाम दर्ज करवाने के बाद शिवा ने शुभचिंतकों को दिया धन्यवाद.
रंगोली कलाकार शिवा मानिकपुरी ने 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी रंगोली बनाकर वर्ल्ड बूक ऑफ रिकॉर्ड मे अपना नाम दर्ज करवा लिया है. जिसके बाद शिवा ने अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया है.
आपको बता दें कि देवेंद्र नगर स्थित श्री गुजराती स्कूल रायपुर में शिवा ने प्रधानमंत्री मोदी की की 60×50 फीट यानी 3000 स्क्वेयर फीट की बड़ी रंगोली बनाई है.
जिसपर शिवा ने कहा कि 2 साल पहले देखा सपना अब पुरा हुआ. शिव अकेले ऐसे कलाकार बन गए जिन्होंने सबसे बड़ी पोर्ट्रेट रंगोली बनाकर वर्ल्ड बूक ऑफ रिकॉर्ड लंदन मे दर्ज कराया है.
शिवा ने 17 मार्च को रंगोली बनाने की शुरुआत की और खराब मौसम, हवा, बारिश जैसे हालत का सामना करते हुए 24 मार्च को अपनी रंगोली पूरी की. शिवा ने बताया कि खराब मौसम, हवा, बारिश के दौरान एक बार रंगोली बिगड़ गई थी. जिसके बाद रात भर उसमे दुबारा मेहनत कर उसे ठीक किया गया.
वहीं रंगोली देखने मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे जी, नारायण भाई पटेल, राजेश अवस्थी, और नागरिक एवं शिवा के परिवार उपस्थित रहे, जहाँ सबके सामने शिवा को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.
इस पूरे इवेंट को नेहल जैन ने मैनेज किया और होली गाला, नवकार ज्वेलर्स, बैद नेवार, पिक्स स्टोरी, सुबोध राठौर फ़्यूल्स, योगज्योती, शांती डेकोर, जयंती भाई कैफे, आर्ट अडोरे, नेहल जैन इवेंट और भावेश पटेल हार्डवेयर का स्पोर्ट मिला.
रंगोली कलाकार शिवा ने मनीष चौहान, मनीष कोटवानी, भागवत, हितेश तिवारी, लक्ष्य दास, आलोक राजक, आशीष दुबे, वामन सिदार, प्रवीन देवांगन, Rj नमित साहू, वासु, भावेश पटेल, पंकज, वासु, प्रकाश पटेल, राजेश अवस्थी सभी शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों को बहुत बहुत धन्यवाद दिया. और अपने बनाये गये इस रंगोली को प्रधानमंत्री मोदी तक पहुँचाने के लिए मदद की अपील की. साथ ही उन्होंने सभी मीडिया को भी धन्यवाद दिया.