कोरोना के मद्देनजर प्रेस क्लब रायगढ़ का होली मिलन समारोह स्थग... - CG Sandesh

कोरोना के मद्देनजर प्रेस क्लब रायगढ़ का होली मिलन समारोह स्थगित...

शासन के द्वारा कोरोना को लेकर जारी गाईड लाईन के मद्देनजर प्रेस क्लब रायगढ़ ने इस साल होली मिलन कार्यक्रम स्थगित रखने का निर्णय लिया है। रायगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत एवं सचिव नवीन शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर ने धारा 144 लागू कर दिया है। इस स्थिति में हम सभी का कर्तव्य है कि कोरोना गाईड लाईन का पालन करें। भीड़ की स्थिति से हमें बचना चाहिए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। इसलिए रायगढ़ प्रेस क्लब ने होली पर होने वाले होली मिलन समारोह व अन्य किसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन इस साल नहीं करने का निर्णय लिया है।

प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को कोरोना गाईड लाईन का पालन करने का आग्रह किया गया है। वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा होली के तत्काल बाद कलेक्टर से औपचारिक मुलाकात कर फ्रंट लाईन कोरोना वारियर्स पत्रकार व मिडियाकर्मी के वेक्सीनेशन के लिए प्रथमिकता के आधार पर तिथि निर्धारित करने के संबंध में चर्चा करेंगे। क्योंकि प्रेस क्लब का मानना है कि प्रेस बिरादरी से जुड़ा हर साथी कोरोना काल में संक्रमण की परवाह किए बगैर अपनी जिम्मेदारी निभाया है। प्रेस क्लब कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक में अध्यक्ष हेमंत थवाईत एवं सचिव नवीन शर्मा के अलावा पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें