कैंसर उपचार के लिए मुंबई जाने वालों के परिजनों के लिए सूचना  - CG Sandesh

कैंसर उपचार के लिए मुंबई जाने वालों के परिजनों के लिए सूचना

कैंसर के उपचार हेतु देशभर से अनेक लोग मुंबई जाते हैं, पर वहां परिजनों के रुकने के लिए दिक्कतें होती हैं, तब जानकर लोग शिवसेना भवन जाते हैं। जहां से शिवसेना विधायकों द्वारा विधायक भवन या अन्य शिवसैनिकों द्वारा भवन करके उन्हें रुकवाया जाते रहा है, यह परंपरा है।किसी भी परिवार को जो कैंसर का उपचार के लिए मुंबई गया हो 3 - 3 महीने बड़े शहर में लॉज होटल करके रहना आसान नही होता है। अब महाराष्ट्र के लाडले मुख्यमंत्री शिवसेना प्रमुख  उद्धवबालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी सरकार ने MHADA में ऐसे परिवारों के रुकने के लिए 300 मकान आरक्षित करने का निर्णय पारित किया है।

ईश्वर किसी को ऐसी बीमारी ना दें पर किसी कारणवश उपचार हेतु मुम्बई जाना पड़े और रुकने इत्यादि की व्यवस्था में परेशानी हो रही हो तब कृपया दादर में स्थित शिवाजी पार्क के सामने शिवसेना भवन अवश्य जाइये। वहां से 100% मदद मिलेगी।


-डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय्
ज़िला अध्यक्ष - शिवसेना, बस्तर


अन्य सम्बंधित खबरें