बैंक समेत 4 दुकानों के टूटे ताले, आधी रात अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम.
रायपुर के बिरगांव इलाके स्थित दगली कॉम्प्लेक्स में एक साथ 4 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. जिसमे बैंक समेत दुकान से कई लाखों की चोरी होने का अनुमान जताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि आज सुबह बैंक समेत 4 दुकानों के ताले टूटे मिले. जहाँ अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला. इन दुकानों से करीब 5 लाख से अधिक चोरी की आशंका जताई है.
वहीँ सूचना पर पहुंची उरला थाना पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो अज्ञात चोरों की हरकत नजर आई. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है.
अन्य सम्बंधित खबरें