भंवरपुर चौकी में शांति समिति की बैठक आहूत की गई. - CG Sandesh

भंवरपुर चौकी में शांति समिति की बैठक आहूत की गई.

कुबेरचरण नायक. कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन को पालन कराने के लिए भंवरपुर चौकी में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी उपस्थित शांति समिति के सदस्यों और गणमान्य जनों को दी गई तथा आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई । बैठक में कोविड-19 की रोकथाम और इससे बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी उमाकांत तिवारी ने बताया कि जिला कलेक्टर के द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं

 जिसके अनुसार 5 व्यक्ति से अधिक के समूह में लोगों को नहीं रहना है तथा सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार से त्यौहार आदि का आयोजन नहीं करना है। इसके साथ ही डीजे और लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित करने की जानकारी उनके द्वारा दिए गए हैं । वही प्रशासन की ओर से जारी कोविड-19 गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने तथा मास्क का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील भी लोगों से की गई है। शांति समिति की आहूत बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, व्यापारी, गणमान्य लोगों सहित मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें