बसना : इधर क्यों आना जाना करती है कहकर सास-ससुर ननंद ने की मारपीट.
बसना थाना अंतर्गत कबीर नगर में इधर क्यों आना जाना करती है कहकर सास-ससुर व ननंद द्वारा गालीगलौच कर मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहरून निशा कबीर नगर बसना में रहती है. जिसका पति मोहसीन मोहम्मद विगत दो महिने पहले किसी अन्य लड़की को पत्नि बनाकर घर छोडकर चला गया है. जिसके बाद से मेहरून अपने दो बच्चो के साथ अकेली अपने ससुराल में अलग एक कमरे में रह रही है.
मेहरून ने बताया कि 26 मार्च 2021 को शाम 07.00 बजे जब वह घरेलु काम के लिए आंगन, छत में गई तो उसकी सास ताहीरा बी एवं ननद अनिशा परवीन ने ईधर क्यों आना जाना करती है कहकर गंदी गंदी गाली गुप्तार किया उसके द्वारा गाली गुप्तार करने से मना किया तो उसकी सास ताहीरा बी एवं उसकी ननद अनीशा परवीन उसके हांथ बांह को पकड़ कर मरोड़ दिया एवं उसके बाल पकडकर हांथ मुक्का से मारपीट किया.
मेहरून ने बताया कि ससुर सिराज अहमद एवं उसका भाई मुज्जु भी वहां आ कर क्यों उन लोगो से विवाद कर रहे हो कहकर उसे गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिये हैं । तुमको जहां जाना है चली जाओ हम लोगो का क्या उखाड लोगे ये हमारा मकान है कभी भी मकान से निकाल देंगे कहकर धमकी दिये हैं एवं आए दिन किसी न किसी बात पर ताना देकर झगडा लडाई करते हैं. मारपीट करने मेहरून के बांए हांथ, पीठ एवं गला में अंदरूनी चोंट लगी है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.