मास्क चेकिंग को लेकर भाठागांव चौक में विवाद.. चालान काट रही ... - CG Sandesh

मास्क चेकिंग को लेकर भाठागांव चौक में विवाद.. चालान काट रही निगम की महिलाओ और एक युवती के बीच हुई हाथापाई.

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रशासन ने मास्क लगाने को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. लेकिन इसका पालन लोग करते नजर नहीं आ रहें हैं. और चालान काटे जाने पर विवाद करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. परसों ही कांकेर जिले से एक घटना निकलकर सामने आई थी जिसमे एक व्यक्ति ने कई बड़े अधिकारीयों के सामने मास्क को लेकर हुए विवाद में एक पालिका कर्मचारी का कॉलर पकड़ लिया था, और आज उसके बाद  ऐसा ही वाकया राजधानी के भाठागांव चौक में हुआ,  जहां चालान कार्रवाई करने पर महिला निगम कर्मी से महिला की हाथापाई हो गई.

जानकारी के अनुसार, भाठागांव चौक में निगम की महिला कर्मचारी बिना मास्क पहने लोगों का चालान काट रही थी. इसी दौरान एक युवती और पीछे स्कूटी में बैठी उसकी मां गुजरी. युवती ने तो मास्क लगा रखा था, लेकिन उसकी मां ने मास्क नहीं लगाया था. इस पर निगम कर्मियों ने उसको रोका तो युवती उससे बहस करने लगी, और बात हाथापाई तक पहुंच गई. निगम कर्मी का आरोप है कि युवती ने उसका हाथ मरोड़ा और मारपीट भी की.


अन्य सम्बंधित खबरें