महासमुंद : कलेक्टर ने की वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर ने की वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में वीडियों कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि आमजनों के कार्यों को संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समय में पूरा करें। उन्होंने समीक्षा के दौरान जिले में 7500 स्क्वेयर फीट भूमि बंटन, वनाधिकार पट्टा तैयार कर वितरण, नजूल पट्टे का नवीनीकरण, डायवर्सन वसूली, इस माह में निपटाएं गए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, वितरित भू-अर्जन की राशि की जानकारी, इस माह पारित किए गए आवास की संख्या, राजस्व प्रकरणों की जानकारी सहित अन्य प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि निरस्त हुए व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टें पर पुनर्विचार कर पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टें के वितरण करने में तेजी लाएं। इसके लिए संबंधितों से समन्वय कर काम करें और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार मान्यता पत्र से लाभ पहुंचाने की कार्यवाही करें। कलेक्टर ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से कहा कि वनाधिकार अधिनियम के तहत् निरस्त किए गए वनाधिकार दावों की समीक्षा के काम को राज्य सरकार ने अपने सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यों में शामिल किया है।

कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में प्रदत्त नजूल की भूमि पर आवास बनाकर रह रहें ऐसे ईच्छुक पट्टाधारियों से जिन्होंने पट्टे पर प्राप्त भूमि के संबंध मंे भू-स्वामी अधिकार हेतु आवेदन दिया है, उन्हें गाईड लाईन के आधार पर भू-स्वामी हक (मालिकाना हक) की कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने कहा कि उक्त मालिकाना हक मिलने से हितग्राही को पट्टे के नवीनीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। मालिकाना हक प्राप्त या जमीन डायवर्टेड भी होगी जिसका उपयोग संबंधित व्यक्ति भू-स्वामी हक से कर सकेगा। बैठक में उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी चरणबद्ध तरीकें से कार्य करते हुए राजस्व विभाग द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत् नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं को समय-सीमा पर निराकरण करें। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए अधिक से अधिक लोगों का कोविड टेस्ट और कोविड-19 के टीकाकरण कराने के लिए नागरिकों को प्रेरित करें। जिससे कोविड-19 के संक्रमण के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें। कोरोना संक्रमण के रोकथाम तथा बचाव के लिए अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से माॅस्क का उपयोग करें। इसके अलावा अन्य लोगों को भी माॅस्क लगाने के लिए प्रेरित करें।
कलेक्टर ने वनाधिकार पट्टा, गोधन न्याय योजना, लोक सेवा गारंटी योजना आदि की भी जानकारी ली। इस पर राजस्व अधिकारियों ने बताया कि इस माह राजस्व पखवाड़े के अंतर्गत 229 अविवादित नामांतरण, 43 बंटवारा, 53 सीमांकन, 103 त्रुटि सुधार तथा 37 न्यायालयीन प्रकरण लिए गए थे। जिसमें से 69 अविवादित नामांतरण, 05 बंटवारा, 46 सीमांकन, 81 त्रुटि सुधार तथा 36 न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक, एसडीएम सुनील कुमार चन्द्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर सहित सभी राजस्व अधिकारी वीडियों कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से शामिल हुए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें