मलबे से हुआ दलपत सागर का क्षेत्रफल कम, कब होगी अतिक्रमण पर कार्यवाही??
जगदलपुर शहर के लोगों द्वारा ऐतिहसिक दलपत सागर जलाशय को लेकर अपना अलग ही प्रेम व लगाव है। नगर वासियों द्वारा दलपत सागर को अपनी पहचान के रूप में देखा जाता है।पहले भी अखबारों में इस समस्या को लेकर खबरे छापी गयी थी, जिसका कोई निवारण अब तक नहीं निकल पाया है. विकासवाद ने इस दलपत सागर जलाशय के क्षेत्रफ़ल को किया है, इस बात से झुठलाया नही जा सकता है।
अब प्रशासन को कड़ा रुख अपनाकर दलपत सागर जलाशय के आसपास अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही करने की आवश्यकता है। ऐसा करने से दलपत सागर के क्षेत्रफ़ल में बढ़ोतरी होगी साथ ही सुंदरता भी निश्चित रूप से बढ़ेगी। प्रशासन को दलपत सागर के पूर्व के नक्शे व वर्तमान नक्शे का अवलोकन करते हुए अवैध अतिक्रमण वाले क्षेत्र को मुक्त कराना ही चाहिए।
डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय्
ज़िला अध्यक्ष - शिवसेना, बस्तर
भ्रमणध्वनि: 72474 01000