सांसद चुन्नीलाल साहू सराईपाली बसना प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के समस्याओं को सुने..
महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू शनिवार को सराईपाली प्रवास पर आये हुए थे वापसी में भाजपा मंडल बसना के कार्यकताओं से मुलाकात हुई जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के ग्राम बड़े टेमरी सोसायटी में सेल्समैन के फांसी लगाकर आत्महत्या मामले एवं सुसाइड नोट में कांग्रेस नेत्री एवं सोसायटी अध्यक्ष के नाम को बतलाया।
भाजपा कार्यकताओं ने सांसद चुन्नीलाल साहू से कर्मचारी के आत्महत्या के मामले में जांच हो एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कार्यकताओं के शिकायत पर सांसद ने महासमुंद पुलिस अधीक्षक को उक्त मामले के बारे से बतलाया तथा उन्होंने स्पष्ट जांच कर कार्यवाही करने को कहा।
बता दे कि मामला पठीयापाली निवासी दीपेश साहू बड़े टेमरी सोसायटी में सेल्समैन के पद पर पदस्थ था। शुक्रवार की सुबह 11 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 10 बजे वह ड्यूटी जाने के लिए निकला था। एक घंटे बाद वापस घर आया और कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जब इसकी जानकारी हुई तो परिजन शव को निकालकर अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाद में उसके परिजन थाना पहुंचे और जानकारी दी। मृतक के बैग में एक सुसाइड नोट था, जिसे परिजनों ने पुलिस काे दिया है। नोट उड़िया भाषा में लिखा है, जिसकी जांच की जा रही है
सुसाइड नोट मंदाकिनी एवं बी के नाम का जिक्र है।
सांसद चुन्नीलाल साहू से मुलाकत के दौरान भाजपा बसना के कार्यकताओं ने विभिन्न समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा तथा सांसद द्वारा उक्त समस्या हेतु अधिकारी को समस्या समाधान हेतु निर्देश दिए प्रवास दौरान भाजपा कार्यालय बसना में मुख्य रूप से सांसद चुन्नीलाल साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉक्टर एनके अग्रवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,जितेंद्र त्रिपाठी,सतीश अग्रवाल,जसपाल सिंह सिद्दू,सरिन्दर सिंह मन्नू ,अखिलेश भोई,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,उपाध्यक्ष सुरेश बारीक,महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल,जन्मजय साव,सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा,प्रदीप मलिक,विकाश वाधवा, रणवीर सिंह छाबड़ा,स्वेता अग्रवाल,बसन्ती मलिक,एन एल भोई,मिठू अग्रवाल,जगदीश प्रधान,धर्मेंद्र प्रधान,आकाश सिन्हा,प्रदीप दास, राहुल नायक,उमेश बंजारा एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।