सरायपाली : शरारती तत्वों द्वारा फोड़ा जा रहा वाहनों का कांच...निशाने पर गाड़िया या कारोबारी?
सरायपाली नगर में शरारती तत्वों द्वारा वाहनों के कांच फोड़े जा रहे हैं जिससे वाहन स्वामी परेशान है, जानकारी के अनुसार सरायपाली शहर में अब तक 4 से 5 गाड़ियों के कांच फोटे जाने की बात सामने आई है जो सभी सरायपाली में थी।जानकारी के अनुसार यह कारनामा रात के अंधेरे किया जा रहा है, जिसपर लोग कार्यवाही की मांग कर रहें है। और शहर अन्य वाहन स्वामी भी डरे हुए हैं, उन्हें डर है कि कहीं भविष्य में उनके वाहन का भी यही हाल ना हो। इसलिए लोग ऐसे शरारती तत्वों पर एफ आई आर करने की मांग कर रहे हैं।
साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा कहा जा रा रहा है कि प्रतिदिन रात्रि में पुलिसकर्मियों को सभी वार्डों में राउंड लगाना चाहिए कम से कम दो बार क्योंकि 112 गाड़ी हमेशा सभी जगह उपस्थित नहीं रह सकती, इसलिए प्रशासन द्वारा नगर के सभी वार्ड में निगरानी करनी चाहिए। पहले एक ही गाड़ी पर पत्थर से गाड़ी के शीशे तोड़ दिये गए थे जिसके दूसरे दिन बाद और गाड़ियों के मालिको ने यही शिकायत की, उनके गाड़ियों के भी काँच टूटे हुए मिले, ऐसे मे सरायपाली के अन्य नागरिको मे डर बना हुआ है,
असामजिक तत्वों का त्योहार के दौरान इस तरह की लगातार हरकत से यह भी सवाल उठ रहे है की निशाने पर सिर्फ गाड़िया है या कारोबारी.?