महासमुन्द : शादी का प्रलोभन दे कर 3 साल तक शोषण....युवती को ... - CG Sandesh

महासमुन्द : शादी का प्रलोभन दे कर 3 साल तक शोषण....युवती को दी जान से मारने की धमकी

युवती को शादी का झांसा देकर 3 साल से दैहिक शोषण करने वाले पटवारी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बीटीआई रोड निवासी एक पीड़िता के साथ बसना के राजस्व विभाग में पदस्त पटवारी पंकज तारक निवासी महासमुन्द पिछले 3 साल से युवती को शादी का प्रलोभन दे कर महासमुन्द, बसना, रायपुर सहित अन्य स्थानों पर ले जाकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। युवती जब पंकज तारक से शादी करने की बात करती तो वह शादी का वादा करता रहा लेकिन शादी नहीं की। पीड़िता को जब पटवारी के व्यवहार पर संदेह होने लगा तब युवती ने फिर से शादी करने के लिए कहा।

तब आरोपी पटवारी ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही युवती को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता सिटी कोतवाली पहुंच कर आरोपी पंकज तारक के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पटवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें