महासमुंद :  जनसंपर्क अधिकारी ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाय... - CG Sandesh

महासमुंद : जनसंपर्क अधिकारी ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया

सहायक संचालक जिला जनसंपर्क महासमुंद ने आज गुरुवार को कोरोना वैक्सीन  की पहली डोज लगवाई। सहायक संचालक पाराशर जिला चिकित्सालय में बनाए गए वैक्सीन सेंटर में टीका लगवाने पहुँचें। जहां एंट्री से पहले कोरोना गाइड-लाइन के अनुसार सेनेटाइजेशन की व्यवस्था भी की गई थी।

वैक्सीन सेंटर में प्रवेश करते ही सबसे पहले सुरक्षा कर्मी ने हाथों को सेनेटाइज करवाया। इसके बाद उन्होंने पंजीयन कक्ष में प्रवेश किया। जहां उन्हें कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज से संबंधित रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दी गई। यहां टीकाकरण कक्ष में उन्हें कोरोना टीके की पहली डोज (कोविड-19 वैक्सीनेशन) लगाई। इसके बाद वे निगरानी कक्ष में गए।


पूरे छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद जिले में आज गुरुवार 1 अप्रैल से 45 उम्र से अधिक सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जाना शुरू हुआ है। पाराशर ने जनसम्पर्क विभाग के अपने पात्र साथी अधिकारियों-कर्मचारियों और पत्रकारगणो से भी अपील, आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण पूरी तरह खत्म करने और अपने और परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए वैक्सीन लगवायें। कोविड-19 गाइड-लाइन की पालन करें और लापरवाही ना बरतनें का अनुरोध किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें