महासमुंद : भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने ... - CG Sandesh

महासमुंद : भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कलेक्टर से की मुलाकात

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2019 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों सहायक कलेक्टर जिला दुर्ग जितेन्द्र यादव, सहायक कलेक्टर जिला रायपुर नम्रता जैन, सहायक कलेक्टर जिला बस्तर रेना जमील, सहायक कलेक्टर जिला सरगुजा विश्वदीप आदि ने आज कलेक्टर डोमन सिंह से मुलाकात की। 

प्रशिक्षु आईएएसअधिकारियों ने महासमुंद के आसपास भ्रमण किया। कलेक्टर सिंह ने जिले के भौगोलिक पृष्ठभूमि, कलेक्टोरेट कार्यालय में लगने वाले विभिन्न कार्यालयों और राजस्व शाखा में होने वाले काम-काज के बारे में विस्तार से बताया और जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षु अधिकारियों ने सिरपुर और बम्हनी गौठान भ्रमण के दौरान देखी और महसूस की गई चीजों के बारे में बातचीत की।  

कलेक्टर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सिरपुर अपनी ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता के कारण आकर्षण का केन्द्र हैं। यह पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। यह स्थल पवित्र महानदी के किनारे पर बसा हुआ हैं। सिरपुर में सांस्कृतिक एंव वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। पुरातन काल (सोमवंशी राजाओ का काल) में सिरपुर को श्रीपुर के नाम से जाना जाता था तथा यह दक्षिण कोसल की राजधानी थी। भारतीय इतिहास में सिरपुर अपने धार्मिक मान्यताओं और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के कारण आकर्षण का केन्द्र था।

इसके अलावा कलेक्टर ने उन्हें कलेक्टोरेट कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में होने वाले कार्यों की भी जानकारी दी। प्रशिक्षु अधिकारियों ने उन्होंने सिरपुर के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की। कलेक्टर ने उन्हें अपने प्रशासनिक अनुभव और प्रशासन की बारीकियाँ भी बताई। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के जिला स्तर पर स्थित कार्यालयों की कार्य पद्धति के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षु अधिकारियों ने कहा उन्हें जिले की पर्यटक स्थल, प्राकृतिक धरोहर, यहां की संस्कृति, सभ्यता के बारे में जानने का मौका मिला है। यहां आकर उन्हें बहुत कुछ सीखनें को मिला और उन्होंने अपने अनुभव को साझा की। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन और कलेक्टर को धन्यवाद भी दिया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा मौजूद थे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें