महासमुंद : अवकाश दिवस में भी होगा टीकाकरण, कलेक्टर ने अनुविभ... - CG Sandesh

महासमुंद : अवकाश दिवस में भी होगा टीकाकरण, कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को तैयारी करने और योजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

 ज़िले में कोरोना टीकाकरण अभियान के चौथे चरण में आज गुरुवार एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाना आरंभ हुआ। ज़िला अस्पताल सहित संबंधित केंद्रों पर टीका लगवाने की सुविधा है। लाभार्थी को टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाना जरूरी होगा।

चौथे चरण के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार दो अप्रैल को अवकाश होने के बावजूद संबंधित केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि अवकाश के दिन टीकाकरण का उद्देश्य जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाकर संक्रमण से सुरक्षित करना है, इसलिए लाभार्थी जल्द से जल्द टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना के दुष्प्रभाव में वृद्धि होने के कारण टीकाकरण सभी दिवस करने हेतु निर्देशित किया गया है, अर्थात अवकाश के दिनों में भी टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने ज़िले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों को कल शुक्रवार की तैयारी करने और योजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है ।

टीकाकरण सरकारी केंद्रों पर मुफ्त और निजी केंद्रों पर 250 रुपये शुल्क देना होगा। सिंह ने कहा कि संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए टीका लगवाना बेहद जरूरी है, क्योंकि टीका लगवाने के बाद संक्रमण की गंभीरता कम होने के साथ खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।टीका लगवाने से पहले पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पता बताना अनिवार्य होगा। आधार कार्ड से उम्र का निर्धारण किया जाएगा। वहीं, मोबाइल नंबर पर टीके से संबंधित सूचनाएं भेजी जाएंगी।

लाभार्थियों को अगर कोई शारीरिक परेशानी या किसी दवा से एलर्जी है तो वह इसकी सूचना टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने से पहले डॉक्टर या पैरामेडिकल कर्मचारियों को दे दें, ताकि इसका निर्धारण किया जा सके कि उन्हें टीका लगाया जाना है या नहीं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें