सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा ने कहा कोरोना से बचने सावधानी व... - CG Sandesh

सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा ने कहा कोरोना से बचने सावधानी व सतर्कता जरूरी

नगरपंचायत बसना सांसद प्रतिनिधि एवं भाजयुमो अध्यक्ष कामेश बंजारा ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के आम लोगों से कोरोना से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के लक्षण प्रतीत होने पर अतिशीघ्र कोविड की जांच अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में कराएं। 45 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों के लिए अब टीका भी एक अप्रैल से उपलब्ध हो चुका है सभी यथाशीघ्र कोविड की वैक्सीन लगवाएं और सुरक्षित रहें। 

कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप बहुत ही चिंताजनक है अतः सभी लोग अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं,आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें।अपने हाथों को बार बार साबुन से धोते रहें व सैनेटाइजर से सैनेटाइज करते रहें। जब भी बाहर निकले तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए हमेशा चेहरे पर मास्क लगाएं रखें।हमारी सतर्कता ही कोरोना से जंग में जीत के लिए एकमात्र हथियार है।सजग रहें सतर्क रहें!!

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें