बसना : वैक्सीन टीकाकरण एवं शारीरिक प्रशिक्षण हेतु फुलझर अंचल के पूर्व सैनिकों ने बैठक आयोजित किया
पूर्व सैनिक परिसर फुलझर अंचल के अध्यक्ष लोकनाथ डड़सेना ने अपने संरक्षक सदाशिव चौहान,महेंद्र नाग,लक्ष्मीनारायण एवं राधे श्याम पटेल के मार्गदर्शन में पूर्व सैनिकों ने शुक्रवार को गड़फुलझर में कोविड19 के बढ़ते प्रकोप एवं सुरक्षित हेतु शारीरिक प्रशिक्षण के सम्बंध में बैठक आयोजन किया,जिसमें पूर्व सैनिकों के द्वारा कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के आम लोगों को कोरोना से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता बरतने किसी भी प्रकार के लक्षण प्रतीत होने पर अतिशीघ्र कोविड की जांच अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों जाने तथा उसके बचाव हेतु गांव गांव जा कर सतर्कता किये जाने का निर्णय लिया गया साथ ही लोगों में वैक्सीन के प्रति अफवाहों को दूर कर वेक्सीन लगाने हेतु प्रेरित किया जाने की बात कही।
लोकनाथ डड़सेना ने आगे बताया कि अब 45 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों के लिए टीका उपलब्ध हो चुका है आमजन यथाशीघ्र कोविड की वैक्सीन लगवाएं साथ ही दूसरों को भी लगाने हेतु प्रेरित करे एवं सुरक्षित रहें कोरोना का बढ़ता प्रकोप बहुत ही चिंताजनक है।आमजन भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं,आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें एवं हाथों को बार बार साबुन से धोते रहें व सैनेटाइजर से सैनेटाइज करते रहें जब भी बाहर निकले तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए हमेशा चेहरे पर मास्क लगाएं रखें।
पूर्व सैनिकों ने आमजनों से अपील करते हुये कहा कि भारत के वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित कोविड़ वैक्सीन पुरी तरह सुरक्षित है।वैक्सीन लगाने के बाद किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती है। टिकाकरण के बाद भी हमें मास्क अनिवार्य रूप से पहनना है व साथ ही 2 गज की दूरी का भी ख्याल रखना है सैनेटाईजर का प्रयोग करना,बार बार हाथ धोने की सावधानी बरतना है,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वसुधैव कुटुम्बकम के नारा को सार्थक करते हुये 150 गरीब देशों को कोवीड वैक्शीन उपलब्ध करवा रहे है,इससे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ है। उक्त बैठक में पूर्व सैनिक परिसर फुलझर अंचल के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम दण्डसेना, सचिव दंडधर साव,ओमप्रकाश साहू,मनोज सोनी,मायाराम पटेल,सोकिलाल पटेल आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।