महासमुंद : कल सोमवार को ज़िले के सभी विकासखंडों में टीकाकरण प्रातः 11 बजे से होगा
कल सोमवार को ज़िले के 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण का समय
प्रातः 9:00 बजे के स्थान पर 11:00 बजे आरंभ होगा। महासमुंद ज़िला अस्पताल
सहित ज़िले के सभी विकासखंडों के 70 स्वास्थ्य केंद्रों महासमुंद के 14,
बागबाहरा और पिथौरा विकासखंड के 20-20 स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण
होगा। इसी प्रकार बसना के 12 और सरायपाली के 04 स्वास्थ्य केंद्रो में
यानी ज़िले के कुल 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा। कल सोमवार को
कोविड-19 टीकाकरण का समय प्रातः 9:00 बजे के स्थान पर 11:00 बजे शुरू होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पात्र लोगों से निर्धारित समय पर
पहुँच कर टीकाकरण कराने की अपील की है ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें