शहीद जवानों के परिजनों को 80 लाख रुपये की सहायता राशि देगी सरकार, परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति भी
राज्य सरकार ने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को 80 लाख की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देना का फ़ैसला लिया गया।मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के निर्देश पर बीजापुर जिले के तर्रेम थाना इलाक़े के जनोगुड़ा-टेकलगुडम के बीच 3 अप्रैल को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए प्रदेश के पुलिस अधिकारी,
जवानों को छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा विशेष अनुग्रह अनुदान, सामूहिक
बीमा विकल्प विशेष अनुदान, शहीद सम्मान निधि, समूह बीमा राशि और अन्य
आर्थिक सहायता राशि के रूप मे 80 लाख रूपए प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा शहीदों के परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति देने का
एलान भी किया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें