कोरोना संक्रमण से कांग्रेस नेत्री का निधन - CG Sandesh

कोरोना संक्रमण से कांग्रेस नेत्री का निधन

कोरोना संक्रमण से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता राठौर का निधन हो गया। श्वास लेने में परेशानी होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया था।
कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से जिले की वरिष्ठ नेत्री ममता राठौर ने अंतिम सांसे ली। उनके आकस्मिक निधन से शहर में शोक फ़ैल गया। कांग्रेस समेत अन्य पार्टी के नेताओ और समाजसेवियों नेउनकी मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विधायक अमितेष शुक्ल एवं पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन , एल्डरमेन हरमेश चावड़ा ने उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है । बताया गया है
श्रीमती राठौर को आज सांस लेने में तकलीफ होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एनआर नवरत्न ने पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल लाया गया था, उनका कोविड टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव था इसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गयी।


अन्य सम्बंधित खबरें