साथी जवान के बहते रक्त को रोकने पगड़ी उतार लगा दिया घाव पर, स्पेशल DG विज़ ने भेंट किया नया साफा
घायल साथी को बचाने अपनी पगड़ी खोल उसके घाव पर लगाने वाले वीर जवान बलराज सिंह को आज अस्पताल में पुलिस विशेष महानिदेशक आर.के. विज़ ने भेंट कर नया साफा भेंट कर सम्मानित किया।तीन दिन पूर्व नक्सलियों से हुई मुठभेढ में जवानों ने बहादुरी से मुकाबला कर अपने कई साथियों की जान बचाई। इन्ही में से एक है केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के COBRA कमांडो यूनिट के सिख जवान बलराज सिंह जिन्होंने अपने जान की परवाह किये बिना अपने साथियों के प्राण तो बचाए ही, मानवता का परिचय देते हुए बलराज ने घायल साथी के रक्त को रोकने के लिए गोली लगे स्थान पर अपनी पगड़ी उतार कर बांध दी।
उस वक्त जवानों के साथ ड्रेसिंग का कोई सामान नहीं था। इस हमले में बलराज
भी घायल हो गए। जिन्हें गंभीर अवस्था में रायपुर के एक निजी अस्पताल में
भर्ती कराया गया।
वही घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे विशेष पुलिस
महानिदेशक आर. के. विज़ को जब अन्य जवानों से बलराज की बहादुरी की बात पता
चली तो वो बलराज के लिए नया साफा ले कर मिलने पंहुच गए। श्री विज़ ने बलराज
की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक नया साफा भेंट किया। वरिष्ठ
अधिकारी से नया साफा पाकर बलराज सिंह भावुक हो उठे। भावुकता के इस पल को
उनकी अटेंडेंट ने मोबाईल कैमरे में कैद किया।