बंसुला गांव का चहुमुंखी विकास करना मेरा पहली प्राथमिकता- रजन... - CG Sandesh

बंसुला गांव का चहुमुंखी विकास करना मेरा पहली प्राथमिकता- रजनी जन्मजय साव

सड़क मार्ग किसी गांव के विकास की पहचान होती है। कई गांव में किसानो को आज भी गांव से अंदरूनी क्षेत्र के बाहरा स्थित खेतो तक दवाई खाद कंधों में उठाकर कर कई किलोमीटर दुरी पैदल जाना एक परेशानी का सबब बन जाता है वहीं पके फसलों को खलिहान तक लाने में पसीना छूट जाते हैं इन परेशानियों को दूर करने के लिए बंसुला सरपंच और पंच गणों ने गांव से दूर तक बाहरा खेतों तक साईकिल ,दुपहिया,छोटी वाहनों ट्रेक्टर से आने जाने के लिए मनरेगा कार्य योजना में सड़क धरसा बनाने का आज भूमि पूजन किया गया ।सड़क बनने के बाद अब लोग अपने गांव से आसानी से अपने-अपने खेतों, टिकरा में आना जाना कर पाएंगेइसी गांव के उमेश साव ने प्रेस मिडिया को बताया कि हमारे इस गांव में ग्रेवल मनरेगा सड़क का भूमिपूजन आज 08 अप्रैल 2021 को हो गया है बरसात के पहले पहले इस सड़क में अब गांव वाले आसानी से साइकिल और अन्य अपने छोटे वाहनों से अपने खेतों तक पहुंच पाएंगे। यह सड़क वास्तव में ग्रामीणों को खेती करने में सबसे बसे अधिक मददगार साबित होगी। वह बताते हैं कि कहने के लिए तो इसे एक कच्ची सड़क कहा जाता है लेकिन लगातार बारिश होने के बाद यह एक तरह से बहुत अधिक मजबूत बनती जाती है। क्योंकि पानी से सड़क में डाली गई कड़ी मिट्टी ढिली होती है और इसके बाद जब वह सूखती है तो वह और मजबूती से गिट्टियों को पकड़ती है।

ध्यान रहे कि इस सड़क की प्रमुख विशेषता है कि कितना भी पानी गिरे लेकिन कहीं भी कीचड़ जैसी बात नहीं होती। हालांकि यह भी सही है कि इस प्रकार की सड़कों में कहीं-कहीं वाहनों के चलने के कारण दब जाती है और ऐसे में इन स्थानों पर पानी का भराव हो जाता है।

बंसुला के ग्रामीण रवि चौहान ने सरपंच के ऐतिहासिक फैसला का स्वागत करते हुए कहा कि डामर सड़क से धरसा भीतर के खेतों तक मनरेगा मिटटी सड़क बनाने का निर्णय लेकर सरपंच को गांव के समस्त किसानों का शुभ आशीर्वाद मिल रहा है बंसुला के ग्रामीण नेतराम साव ने प्रेस मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री सड़क मार्ग के तहत शहरों और राजमार्गों से तो जुड़ते ही हैं लेकिन अब डामर सड़क मार्ग के कई गांव, टिकरा, मजरे-टोले, खेत आदि आपस में मनरेगा कार्य से बने सड़को से जुड़ पा रहे हैं।

बंसुलावासियों के आपार प्रेम और समर्पण से मैं सरपंच पद पर आसीन हुई हूं मेरे कार्यकाल में बंसुला गांव को प्रगति और वीकास के नई ऊंचाइयों तक पहुचाने में हमेसा प्रतिबध्द रहूंगी । यह धरसा निर्माण का विचार मेरे मन में सबसे पहले आया और प्रत्यन कर किसान भाइयो के लिए नई धरसा सड़क का निर्माण करा रही हूं जिससे मेरे समस्त किसान भाई खुश नजर आ रहे हैं।
-श्रीमती रजनी जन्मजय साव
सरपंच
ग्राम पंचायत बंसुला
-- 

इस अवसर पर जन्मजय साव पूर्व जनपद सदस्य वर्तमान पंच एवं सरपंच प्रतिनधि बंसुला,टिकेश्वर साव पँच, रोजगार सहायक पदमा चौहान, केवटापली सरपंच वीरेंद्र चौहान, नरेंद्र यादव ,रुपानंद साव, उमेश साव ,पदमन साव ,नरसिंह साव, मधुसदन साव आदि लोग उपस्थित थे


अन्य सम्बंधित खबरें