अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ के प्रदेश महासचिव बने रायमत बंजा... - CG Sandesh

अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ के प्रदेश महासचिव बने रायमत बंजारा

बसना,अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव राम नायक ने बसना गेराभांटा निवासी रायमत बंजारा को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।रायमत बंजारा पूर्व में फुलझर परिक्षेत्र बंजारा समाज के सचिव रह चुके हैं वह लंबे समय से समाज में अपना प्रतिनिधित्व करते चले आ रहे है।समाज के जनहित कार्य एवं सामाजिक कार्यों में कम उम्र से ही सक्रिय एवं समर्पित रहे है।

प्रदेश स्तर पर महासचिव बनाये जाने पर रायमत बंजारा ने प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव राम नायक का आभार व्यक्त करते हुए समाज हित मे अनेकों कार्यो को पूरी निष्ठा से करने को कहा है साथ ही आगामी समय में समाज को नई ऊर्जा के साथ कार्यो को करने का आश्वासन दिया है।अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ में प्रदेश महासचिव रायमय बंजारा को बनाये जाने पर सुखसिंग नायक,लच्छी बंजारा, मोहन भारद्वाज,अजय नायक,श्याम जी नायक,अनुराग नायक,निर्मला नायक,हीरालाल नायक,मनोज नायक,नेहरू नायक,विष्णु नायक,गुलाब बंजारा,झाडू राम परमार, माधव लाल नायक,सागर नायक,शिवरतन नायक,आदि ने हर्ष व्यक्त कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें