राजधानी लाकडाउन होने से ,महासमुन्द में थम गए बस के पहिये
राजधानी में लाकडाउन होने से रायपुर कि सभी सीमाएं सील कर गई है जिसके चलते महासमुन्द से रायपुर चलने वाली बसों के पहिया थम गई है ,तकरीबन रोजाना 70 से 80 बसें महासमुन्द से रायपुर आवागमन होता है ।
सालभर से कोरोना महामारी के चलते बस मालिकों को काफी नुकसान हुआ है ,कई बस
मालिक ऐसे भी जो क़िस्त में बस खरीद कर चला रहे थे उनको वर्ष भर से बस के
क़िस्त पटाने लायक भी नही कमा पाए है ,ऐसे में फिर से लाकडाउन होना उनके लिए
मुसीबत से कम नही ।महासमुन्द बस स्टैंड में कई सारे बस खड़े मीले पूछने से
मालूम हुआ रायपुर लाकडाउन होने से बस अब हफ्ते भर नही चलेंगी।
अन्य सम्बंधित खबरें