महासमुंद : कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन तथा नयापारा सामुदायिक भवन में बनाए गए क्वारेंटाईन सेंटर का किया अवलोकन
कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को
ध्यान में रखते हुए महासमुंद रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम
किए गए हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन में थर्मल
स्क्रीनिंग करने के साथ ही आज से कोरोना जांच भी की जा रही है। स्टेशन
परिसर में कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया
है। पॉजिटिव पाए जाने वाले यात्रियों को, उसी शहर के क्वॉरेंटाइन सेंटर में
तत्काल रखा जाएगा। कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख प्रवासी
मजदूर एक बार फिर घर वापसी की संभावना है। कई राज्यों में रात्रि कफ्र्यू
लगा दिए गए हैं। राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना के सबसे अधिक
मामलों वाले पड़ोसी राज्यों से आने वाली ट्रेनों के सभी यात्रियों की
कोरोना जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा आज से ही तैयारी
शुरू कर दी गई है। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज शाम महासमुन्द रेलवे
स्टेशन में किए गए सुरक्षा पर्याप्त इंतजाम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने
पहुंचे। उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा
भी मौजूद थे। इस दौरान कलेेक्टर ने कहा कि अन्य राज्यों से आ रहें
यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य रूप से करें। इसके अलावा यहां पर
फ्लैक्स के माध्यम से जानकारी चस्पा करें।
जिससे ट्रेन से उतरनें वालें
यात्रियों को आसानी से जानकारी मिल सकें। उन्होंने बताया कि महासमुंद सहित
बागबाहरा और खल्लारी स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों की कोरोना जाँच होगी।
इसके अलावा जिले में जिस स्टेशनों पर ट्रेन स्टॉप है सभी में जाँच की
व्यवस्था होगी। पॉजिटिव पाए जाने वाले यात्रियों को डॉक्टर के राय
के बाद उन्हें, जिस क्षेत्र के निवासी होंगे अर्थात जिस नगर पंचायत, नगर
पालिका या ग्राम पंचायत के निवासी होंगे उन्हें सूचित किया जाएगा। संबंधित
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, संबंधित सीएमओ, अपने सचिव के माध्यम
से क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे हुए व्यक्ति को उनके नगर के या ग्राम के जहां
के भी निवासी हैं, वहां के क्वॉरेंटाइन सेंटर में ले जाएंगे। संबंधित
एसडीएम समन्वय करेंगे। कलेक्टर डोमन सिंह ने रेलवे के अधिकारियों से
भी इस संबंध में बातचीत कर स्टेशन पर जांच की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित
करने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी रखने का निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों
को दिया है। इसके पश्चात् कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 06 नयापारा स्थित स्व. दिलीप सिंह जूदेव सामुदायिक भवन में बनाए गए क्वारेंटाईन सेंटर का
निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी ए.के. हालदार को
बाहर से आ रहें संक्रमित मरीजों के रहने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे
महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग बेड की व्यवस्थाएं, भोजन की व्यवस्था
सहित अन्य मूलभूत व्यवस्था करने के निर्देश दिए।