महासमुन्द : कोविड के मरीजों के लिए अब नहीं होगी आॅक्सीजन की ... - CG Sandesh

महासमुन्द : कोविड के मरीजों के लिए अब नहीं होगी आॅक्सीजन की कमी....कलेक्टर ने डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पिटल एवं कोविड केयर संेटर का किया निरीक्षण

डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पिटल एवं कोविड केयर संेटर में अब मरीजों के लिए आॅक्सीजन की कमी नहीं होगी। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज दोपहर डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पिटल एवं कोविड केयर संेटर में मरीजों के लिए बनाए गए आॅक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा भी साथ रहें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. मंडपे ने बताया कि आॅक्सीजन प्लांट पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। इसके माध्यम से पाईप लाईन के जरिए जरूरतमंद मरीजों को आॅक्सीजन की सप्लाई की सुविधा मिलेगी।  कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह कार्य शीघ्र ही किया जाए ताकि मरीजों को यह सुविधा जल्द से जल्द मिलें।

कलेक्टर  सिंह ने ड्यूटी लगाए गए सभी चिकित्सक एवं अन्य स्टाॅफ के सही समय पर आने की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी मरीजों का विशेष रूप से उपचार करें। मरीजों को नियमित रूप से दवाई, भोजन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को दिए जा रहें भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीपीएम  रोहित वर्मा सहित अन्य ड्यूटीरत् चिकित्सकीय स्टाॅफ मौजूद थे। उन्होंने कमरों एवं शौचालयों की साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, चिकित्सकों एवं स्टाफ के रूकने की व्यवस्था सहित सभी जरूरी व्यवस्था आदि देखी और जरूरी निर्देश दिए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें