महासमुन्द : यतेंद्र बने निर्विरोध जनपद अध्यक्ष, कार्यकर्ताओ ... - CG Sandesh

महासमुन्द : यतेंद्र बने निर्विरोध जनपद अध्यक्ष, कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर

जनपद पंचायत अध्यक्ष का आज चुनाव तय समयानुसार कोरोना संक्रमण से बचाव हेतू प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए किया गया ।कांग्रेस समर्थित यतेंद्र साहू ने निर्वाचन के लिए नामंकन फार्म भरा व तय समय के बाद किसी और के नामांकन फार्म ना भरने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने यतेंद्र को निर्विरोध जनपद अध्यक्ष घोषित कर दिया  भाजपा नेताओं ने पहले ही घोषणा कर दिए थे, कि कोरोना संक्रमण की जिले में भयानक स्थिति है, निर्वाचन कराने वाले पीठासीन अधिकारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, ऐसे समय मे जनपद अध्यक्ष का चुनाव कारवाना कांग्रेस पार्टी जल्दबाज़ी और निर्वाचन को लेकर गम्भीर आरोप लगा रहे है ।

इधर कांग्रेसियों ने यतेंद्र साहू की जीत को तय मानकर जनपद पंचायत में पटाखे,फूल, एंव मिठाई लेकर मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार यतेंद्र साहू के निर्विरोध जनपद अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांट कर खुशियां मनाई है एंव जीत की बधाई दिए.


अन्य सम्बंधित खबरें