महासमुंद : सरकारी कोविड अस्पताल सहित जिले के पांच निजी चिकित... - CG Sandesh

महासमुंद : सरकारी कोविड अस्पताल सहित जिले के पांच निजी चिकित्सालयों में भी कोविड का होगा इलाज... निजी सोहम हॉस्पिटल को मिली अनुमति

जिले में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और कोविड मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार के लिए अब सरकारी अस्पताल के साथ महासमुंद के चार और सरायपाली के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। आज जिला प्रशासन द्वारा महासमुंद के सोहम हॉस्पिटल को कोविड के मरीजों का इलाज करने की अनुमति जारी कर दी गई है। हॉस्पिटल को कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए प्रशासन द्वारा अनुमति दी गई। अब जिले में कोविड का इलाज करने वाले निजी अस्पतालों की संख्या 5 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को महासमुंद जिले के तीन निजी अस्पतालों इनमें आरएलसी हॉस्पिटल महासमुंद और जैन हॉस्पिटल महासमुंद के साथ ही भारती हॉस्पिटल सरायपाली में कोविड मरीजों का इलाज की अनुमति दी गई थी।

इसके बाद आदित्य हॉस्पिटल को भी मंजूरी दी गई और आज सोहम हॉस्पिटल को भी अनुमति मिल गई है। इन सभी निजी अस्पतालों में आॅक्सीजन बेड की सुविधा के साथ अन्य जरूरी सुविधाएँ है। कलेक्टर  डोमन सिंह ने बताया की जिले के अन्य निजी अस्पतालों से भी सहमति ली जा रही है। ताकि कोविड के मरीजों को तुरंत इलाज की सुविधा मिल सकें। उन्होंने कहा कि फिलहाल  सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में कोरोना का इलाज हो रहा है। सरकारी अस्पतालों में इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। वहीं निजी अस्पतालों में सरकार की तय गाइडलाइन के मुताबिक कोविड ट्रीटमेंट फीस ली जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें