छत्तीसगढ़- बीजेपी की महिला नेत्री की कोरोना से मौत, खबर मिलते ही दोनों दलो के नेताओ मे शोक की लहर
भारतीय जनता पार्टी जिला की कार्यकारणी सदस्य और मगरलोड की पूर्व सभापति संतोषी देवी साहू कोरोना से मौत हो गयी है। महिला नेत्री की इस दुखद खबर के बाद धमतरी बीजेपी में शोक का माहौल है।जानकारी के मुताबिक संतोषी साहू (45 वर्ष) की कुछ दिनों पहले ही अचानक तबीयत खराब हो गयी थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया थ।
ईलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गयी। बीजेपी नेत्री संतोषी देवी साहू की मौत
की खबर के बाद भाजपा महिला मंडल धमतरी में मातम पसरा हुआ है। मौत की खबर
मिलने के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों दल के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजली
दी है।
अन्य सम्बंधित खबरें