तुमगांव :  समाज में पुरानी खान पान और घर बनाने के लिए हुई मा... - CG Sandesh

तुमगांव : समाज में पुरानी खान पान और घर बनाने के लिए हुई मारपीट....दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ करवाई रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम नयापारा अछरीडीह के मेहत्तर साहू का लड़का ओमप्रकाश साहू का मृत्यु हो जाने से क्रियाकर्म के बाद आगे के कार्यक्रम हेतु मेहत्तर साहू द्वारा समाज के लोगों को बुलाने पर बाजार चौक में रात्रि करीबन 09.30 बजे बुदेश्वर साहू, दसरू साहू, नागेश साहू, रामेश्वर साहू, मानसिंग साहू, भेखराम साहू, रेखराम साहू, जयप्रकाश साहू, गजेन्द्र साहू, जगदीश साहू, देव साहू, उपस्थित हुए थे। इसी बीच समाज में पुरानी खान पान की बात को लेकर रामेश्वर साहू, मानसिंग साहू, भेखराम साहू, रेखराम साहू, जयप्रकाश साहू, गजेन्द्र साहू, जगदीश साहू, देव साहू, प्रेमीन बाई सभी एक राय होकर बुदेश्वर साहू, नागेश साहू, दसरू साहू, माना बाई साहू को अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किये तथा जान मारने की धमकी दिये। मारपीट से बुदेश्वर साहू, दसरू साहू, माना बाई साहू को चोंटे आई हैं,

वहीं पीड़ित पक्ष ने भी यही बात दोहराते हुए मारपीट की रिपोर्ट करवाई है, पूरे घटने को लेकर थाने में दोनों पक्षों द्वारा दोनों ही पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें