महासमुन्द : महासमुन्द जिले में अब-तक 11 हजार 297 कोविड मरीज हुए स्वस्थ
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा
बेहतर सुविधाएं और उपचार उपलब्ध कराने से कोविड -19 से संक्रमित 11 हजार
297 मरीज स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं।
कलेक्टर
डोमन सिंह के मार्ग निर्देशन में जिला डेडिकेटेड कोविड अस्पताल, जी
एन एम कोविड केयर और जिले के 05 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 114
ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में और
गति लाने के लिए प्रतिदिन दानदाताओं द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन लगातार
उपलब्ध कराया जा रहा है। आइसोलेशन सेंटर्स में मरीजों के नियमित
स्वास्थ्य परीक्षण, गुणवत्तायुक्त पौष्टिक भोजन, पेयजल और साफ-सफाई की
समुचित व्यवस्था की गयी है। जिला अस्पताल सहित सभी कोविड केयर सेंटर्स में
24 घंटे तीन पालियों में चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय की
ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था के
लिए भी संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गयी
है। बिना लक्षण वाले मरीजों को चिकित्सकों की निगरानी में होम आइसोलेशन की
अनुमति दी गयी है एवं अन्य मरीजों को जिला अस्पताल सहित कोविड केयर
हास्पिटल में भर्ती कर समुचित उपचार किया जा रहा है। आवश्यकता वाले मरीजों
के लिए आईसीयू एवं आक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था की गयी है इसी तरह जिले के 11 निजी चिकित्सालय भी कोविड -19 के महमारी से निपटने के
लिए सेवा भाव से कार्य कर रहे है इन 11 चिकित्सालयों में कुल 182 बीएड
ऑक्सीजनयुक्त है। जिसमे गंभीर मरीजो का नियमित उपचार किया जा रहा है।
11 हजार 297 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ
प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मई 2020 से अब तक जिले में 16 हजार
608 व्यक्ति कोविड -19 से संक्रमित हुए है। इनमे से 11हजार 297 व्यक्ति
पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है। जिले में अब तक कोविड -19 से 201 लोगो की
मौत हो चुकी है। वर्तमान में पाँच हजार 110 सक्रिय मरीज है। इनमे से 4 हजार
784 मरीजो को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है तथा 326 मरीज
हॉस्पिटल में भर्ती है। जिले में कुल दो लाख 25 हजार 205 लोगों ने अपना
कोविड-19 का टेस्ट आरटीपीसीआर, ट्रुनाट, रैपिड एंटीजन, रैपिड आरटी किट के
द्वारा संक्रमण की जांच कराई है। जांच में अब तक 16 हजार 608 व्यक्ति को
कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। समुचित उपचार से सक्रमित मरीजों में से 11
हजार 297 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं।
कर्मचारियो की सुरक्षा का पूूरा ध्यान
चिकित्सक, स्वच्छता कामगार, मेडिकल स्टाफ एवं कोविड केयर सेंटर्स में
सेवा दे रहे कर्मचारियो की सुरक्षा का पूूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें
सुरक्षा उपकरण जैसे पीपीई किट मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर आदि उपलब्ध करवायी
जा रही है। जिससे वे स्वयं की सुरक्षा के लिए सुनिश्चित होकर निर्भयता एवं
सावधानी से काम कर सके।शासकीय चिकित्सालय में
चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा
स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था के लिए भी संबंधित विभाग के
अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। वर्तमान में कोविड -19
के 05 से अधिक धनात्मक सक्रिय प्रकरण मिलने पर 16 कंटेंटमेंट जोन बनाये गए
है। इनमे पिथौरा में 07, बागबाहरा में 05 एवं सरायपाली विकासखण्ड में 04
कंटेंटमेंट जोन शामिल है। लॉक डाउन के दौरान अन्य जिले या बाहर जाने के लिए
907 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमे से 390 लोगो को ई-पास जारी किया गया है।
लॉक डाउन के दौरान नगरीय निकाय के क़्वारेंटाइन सेन्टर में 09 लोगो को रखा
गया है। इनमे बागबाहरा में 04 और नगर पालिका महासमुन्द में 05 शामिल है।
प्रशासन द्वारा इनके समुचित व्यवस्था के प्रबंध किए गए है। ग्रामीण और शहरी
क्षेत्रो के जरूरत मंदो को भी खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
अब तक 1827 जररूत मंदो को उनके आवश्यकता के अनुरूप जिला प्रशासन एवं
दानदाताओं के माध्यम से 1827 पैकेट राशन सामाग्री एवं अन्य आवश्यक समाग्री
दी गई है। जिले में 17 बॉर्डर एरिया बनाया गया है। जहाँ वहां पर महिलाओं
एवं पुरुषो को ठहराने के लिए 27 क़्वारेटाइन सेंटर बनाये गये है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें