महासमुंद : जिले में  493 नए कोरोना मरीजों की पहचान, 2 की मौत... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले में 493 नए कोरोना मरीजों की पहचान, 2 की मौत।

रविवार को महासमुंद जिले में कुल 493 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई, जिसमे महासमुंद ब्लॉक के 197, बागबाहरा 144, पिथौरा 65, बसना 33 और सरायपाली के 54 मरीज हैं। जबकि कल जिले में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 203 हो गया।

जिले में कल कुल 1218 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 4383 है। साथ ही कल के जारी बुलेटिन के साथ महासमुंद जिला चिकित्सालय में रिक्त बेड अब नही बचे हैं। वहीं शासकीय जे.एन. एम. कॉलेज में रिक्त बेड की संख्या 151 है, हालाकि जिले में कुल ऑक्सीजन बेड की संख्या की जानकारी उपलब्ध नही है, परंतु विभिन्न समाज द्वारा महासमुंद जिला प्रशासन को ऑक्सीजन सिलेंडर इलाज में सहायता हेतु प्रदान किया जा रहा है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें