महासमुन्द : चिकित्सालय में मरीजो के परिजनों से की मुलाकात...... - CG Sandesh

महासमुन्द : चिकित्सालय में मरीजो के परिजनों से की मुलाकात....कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी सिंह ने देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव का किया जायजा

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डोमन सिंह ने कल देर रात आकस्मिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं ड्यूटीरत कर्मचारियों से मुलाकात कर कोविड-19 के उपचार के लिए भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली तथा चिकित्सकों से कहा कि वे स्वयं का ख्याल रखते हुए मरीजों का भी उचित समुचित उपचार करे। यह आप जैसे सभी चिकित्सकों के लिए गंभीर चुनौती का समय है। मरीजों को प्रोत्साहित कर उनका उपचार करते रहे।

उन्होंने आशान्वित रखे कि इस लड़ाई में हम सब लोग आपके साथ है। इस दौरान अस्पताल प्रांगण पर रहे भर्ती मरीजो के परिजनो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में लागू धारा 144 की तहत लाॅकडाउन स्थिति का जायजा के बारे में भी गस्त कर रहे पुलिस के जवानों को लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल भी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें