बसना : बंसुला डीपा में जुआ खेलते 4 पकड़ाए, 14,470 रुपये नगद जप्त.
बसना थाना अंतर्गत बंसुला डीपा में घर के पीछे बाड़ी के पास जुआ खेलने वालों पर मामला दर्ज किया गया है. जिनके पास से 14,470 नगद और 52 पत्ती जप्त किया गया है.
कोरोना संक्रमण के चलते जिले में पूर्ण तालाबंदी किया गया है, लेकिन कई लोग इस दौरान भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, और घर से निकलकर लॉकडाउन के नियमों का उलंघन कर जुआ खेल रहें है.
18 अप्रैल को बसना पुलिस को भ्रमण के दौरान मुखबीर से सुचना मिली कि बंसुला डीपा में अनिल नाग के घर के पीछे बाडी के पास कुछ लोग तास पत्ती से रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है.
इस सुचना पर पुलिस की टीम ने मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहूंचकर कुछ जुआडियान को तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेलते घेराबंदी कर पकड़ा, जबकि कुछ जुआड़ी पुलिस को देखकर मौके से भाग गये.
तथा पुलिस ने बसना निवासी राकेश उम्र 33 साल बसना, अमन उम्र 32 साल बसना, राजेन्द्र उम्र 24 बसना, प्रकाश उम्र 33 साल को तास पत्ती से रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकड़ा.
जिनके पास एवं फड़ से जुमला रकम 14470/- रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया. तथा आरोपियों के विरुद्ध 13-PUB जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया.