महासमुंद  : महासमुंद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रकाश चंद्राक... - CG Sandesh

महासमुंद : महासमुंद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने 05 नग ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन उपलब्ध कराया

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखकर महासमुंद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर  डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को 05 नग ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन उपलब्ध कराई।

यह मशीन चिकित्सालय में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की कमी होने से निजात दिलाएगी। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी नागरिकों द्वारा कोविड-19 के संक्रमण एवं प्रभाव के रोकथाम के लिए जरूरतमंदों के लिए आवश्यकतानुरूप दान कर रहे हैं। यह हमारे जिले के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन.के. मंडपे उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें