कलेक्टर अपहरण के मास्टरमाइंड नक्सली ने किया आत्मसमर्पण.... 2... - CG Sandesh

कलेक्टर अपहरण के मास्टरमाइंड नक्सली ने किया आत्मसमर्पण.... 20 लाख का था इनाम

नक्सल ऑपरेशन में लगे सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। 20 लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया।आत्मसमर्पित नक्सली जालंधर रेड्डी उर्फ कृष्णा आंध्रप्रदेश-ओडिशा में सक्रिय था। वह स्टेट और जोनल कमिटी का भी सदस्य था। साल 2011 में मलकानगिरी कलेक्टर के अपहरण का भी मास्टरमाइंड था।

बता दें सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से माओवादी भारी दबाव में हैं। घबराए नक्सली, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाकर अपना दबदबा कायम रखना चाह रहे हैं तो वहीं कुछ नक्सली सरेंडर कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ रहे हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें