महासमुंद : ग्राम कलमीदादार, तेंदुकोना, लुकुपाली, खल्लारी, पि... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम कलमीदादार, तेंदुकोना, लुकुपाली, खल्लारी, पिथौरा वार्ड क्रमांक 06 एवं ग्राम कुटेला कंटेनमेंट जोन से मुक्त

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डोमन सिंह ने तहसील बागबाहरा के ग्राम कलमीदादार, तेंदुकोना, लुकुपाली एवं ग्राम खल्लारी को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत पिथौरा के वार्ड क्रमांक 06 एवं सरायपाली तहसील के ग्राम कुटेला को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। इस क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) पाॅजिटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। अब इसे कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। इस आशय के आदेश आज जारी कर दिए है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 08 अप्रैल 2021 को प्रतिवेदित किया गया कि छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कंटेनमेंट संबंधी दिशा-निर्देश के तहत इन  कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में 14 दिनों की अवधि पूर्ण हो चुकी है एवं उपरोक्त कंटेनमेंट जोन में विगत 14 दिनों से एक धनात्मक मरीज की पुष्टि हुई है। धनात्मक मरीजो के सम्पर्क में आए क्रमशः 33, 50, 22, 28, 87 एवं 184 लोगों की सेम्पल जाँच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इस कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने वार्ड क्रमांक 06 पिथौरा नगर पंचायत के 03 धनात्मक मरीजों तथा इन गांवों के 01-01 धनात्मक मरीज के मकान को छोड़कर, शेष क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें