नाचागम्मत लोक कलाकार  रजीत चक्रधारी के जीवन पर बनेगा मंदराजी... - CG Sandesh

नाचागम्मत लोक कलाकार रजीत चक्रधारी के जीवन पर बनेगा मंदराजी के बाद दूसरी छत्तीसगढ़ी में बायोपिक फिल्म

नाचागम्मत क्षेत्र में पुरे छत्तीसगढ़ में अलग पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय नाचागम्मत लोक कलाकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष और अंचल के सुप्रसिद्ध नाचागम्मत पार्टी ककाभतीजा के संस्थापक रजीत चक्रधारी जी पर उनके जीवन पर आधारित छत्तीसगढ़ी बायोपिक फिल्म बनने वाली है यह एक नाचागम्मत कलाकार के लिए बहुत बड़ा उपलब्धि है क्योंकि छत्तीसगढ़ अंचल में दाऊ मदराजी के बाद किसी नाचा वाला का दूसरी बार बायोपिक बनने वाला है वह रजीत चक्रधारी जी का है जो बचपन से नाचागम्मत में लगाव और नाचा के कलाकारों के पीडा़ और अपने संघर्ष के बारे में फिल्म में दिखायें जायेंगे ,रजीत चक्रधारी जी नाचा गम्मत मंच के माध्यम से बहुत ही सराहनीय कार्य किये है

और नाचा मंच के द्वारा अनेक सामाजिक मुददे ,अंधविश्वास, दहेज प्रथा, नशामुक्ति,बेरोजगारी, शिक्षाप्रद नाटक जैसे अनेक पहलुओं पर पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित पडो़सी राज्य में जागरुकता के साथ साथ हंसी मजाक गम्मत कर लोगों में मनोरंजन कर एक अलग मुकाम बनाया है और नाचागम्मत को एक नया पहचान दिये है यह फिल्म कोरोना काल खत्म होने बाद शुरू हो जायेगी और छत्तीसगढ़ के मसहूर निर्देशक किशोर मंडल द्वारा इस फिल्म को निर्देशन किया जायेगा.जल्द ही इस फिल्म के लिए कलाकारों का आडिसन लिया जायेगा और मुख्य किरदार रजीत चक्रधारी जी ही निभायेंगे


अन्य सम्बंधित खबरें