बसना : आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने वाला पकड़ाया, 42,500 रुपये का लगा था दांव
बसना पुलिस ने 23 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर मुनु होटल के आगे अरेकेल डीपा रोड बसना के पास दानिश खान नामक व्यक्ति को आईपीएल का मैच मुंबई इंडियंस एवं किंग्स इलेवन पंजाब के बीच 20-20 IPL मैच में मोबाईल फोन से ग्राहकों से रूपये का हार जीत का दांव लगाकर घुम-घुम कर घुम-घुम कर धन अर्जन करते पकड़ा है ।पुलिस ने बताया कि मुनु होटल के आगे अरेकेल डीपा रोड बसना दानिश खान के घर के सामने पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मोबाईल चलाते पकड़े जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम दानिश खान पिता नसीम खान उम्र 21 वर्ष बताया ।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई जो आईपीएल क्रिकेट मैच मे
ग्राहको से सट्टा मोबाईल एवं सट्टा पट्टी के माध्यम से रकम लगवाना व रकम
प्राप्त करना स्वीकार किया । पुलिस ने बताया कि आरोपी दानिश खान के
पेश करने पर, 01 नग सट्टा पट्टी जिसमें 42,500/- रूपये का दांव लेख है, 01
नग मोबाईल रियल मी सिक्स प्रो, नगदी रकम 5000/- रूपये , एक नग डाट पेन कुल
जुमला कीमती 55,500/- रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4 (क)
जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में
लिया गया ।